फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंगलवार को आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में बिखरे कूड़े को साफ कर स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्वयंसेवकों ने कचरे का उचित पृथक्करण भी सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने संदेश दिया कि स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, क्योंकि यह बीमारियों के प्रसार को रोकती है और पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखती है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान कॉलेज की प्राधनाचार्य प्रो. संगीता सूदन के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोटिया द्वारा आयोजित किया गया। इसमें 30 से अधिक स्वयंसेवकों के अलावा कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें