फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खो-खो में पुंछ, जम्मू और उधमपुर रहे विजेता

Thu, 09 Oct 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खो खो के मुकाबलेसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लड़कियों के अंतर जिला संभाग स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के खो-खो मुकाबले शुरू हो गए। बुधवार को शुरू हुए मुकाबले अंतिम और तीसरे चरण के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस अंडर-14 आयु वर्ग में बुधवार को तीन मुकाबले करवाए गए। इसमें पुंछ की टीम ने रियासी को एक पारी और पांच अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मुकाबला जिला जम्मू और रामबन की टीम के बीच खेला गया। इसमें जम्मू ने रामबन को एक पारी और आठ अंकों से हराया।
तीसरे मैच में जिला उधमपुर की टीम ने सांबा को एक पारी और दो अंकों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
बता दें कि तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं बीते चार अक्तूबर को शुरू हुईं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें