जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खो खो के मुकाबलेसंवाद
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लड़कियों के अंतर जिला संभाग स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के खो-खो मुकाबले शुरू हो गए। बुधवार को शुरू हुए मुकाबले अंतिम और तीसरे चरण के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस अंडर-14 आयु वर्ग में बुधवार को तीन मुकाबले करवाए गए। इसमें पुंछ की टीम ने रियासी को एक पारी और पांच अंकों से पराजित किया।
वहीं दूसरा मुकाबला जिला जम्मू और रामबन की टीम के बीच खेला गया। इसमें जम्मू ने रामबन को एक पारी और आठ अंकों से हराया।
तीसरे मैच में जिला उधमपुर की टीम ने सांबा को एक पारी और दो अंकों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
बता दें कि तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं बीते चार अक्तूबर को शुरू हुईं थी।