फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बैडमिंटन टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट अब नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। 25 जुलाई से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में बसोहली, बिलावर, नगरी, हीरानगर, मरढ़ीन सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 25 से अधिक बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी युवतियों में बैडमिंटन के बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। चार दिनों में प्रतियोगिता के दौरान अब तक कुल 176 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले दिन 33, दूसरे दिन 61, तीसरे दिन 47 और चौथे दिन 35 मुकाबले आयोजित किए गए, जिसके बाद प्रतियोगिता नॉकआउट दौर में पहुंच गई। अंडर-19 बालिका एवं अंडर-19 बालक एकल वर्ग के मुकाबले सेमीफाइनल चरण में पहुंच चुके हैं, जबकि अंडर-19 बालिका युगल, महिला एकल तथा वेटरन्स पुरुष एकल और युगल वर्ग के मुकाबले फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। अन्य वर्गों में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जारी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, शारीरिक फिटनेस बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें