फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शोध, सहयोग और संवाद के साथ शुरू हुआ एपीएसजे एमयूएन 2026

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल, जंगलोट में आईसीएआरयूएस के सहयोग से एपीएसजे मॉडल यूनाइटेड नेशनस 2026 की शुरूआत हुई। यह प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयीय मॉडल यूनाइटेड नेशनस सम्मेलन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, जिनमें कई आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं, से आए 200 से अधिक प्रतिभागियों को एक मंच पर लेकर आया।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ विशाखा शर्मा ने बताया कि आयोजन विद्यालय की शैक्षिक उत्कृष्टता की परंपरा का प्रतीक है। आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट ने अकादमिक उत्कृष्टता के बाद इस सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थियों को कूटनीति, नेतृत्व और आलोचनात्मक चिंतन की दिशा में प्रेरित करने का संकल्प लिया है। सम्मेलन के पहले दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न समितियों में बैठकर वैश्विक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया। शोध, सहयोग और संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, विश्लेषणात्मक सोच, नेतृत्व और कूटनीतिक कौशल को विकसित करने का अवसर पाया। यह सम्मेलन केवल बहस का मंच नहीं रहा, बल्कि विचारों की परीक्षा, दृष्टिकोणों का विस्तार और सम्मानजनक कूटनीति का अभ्यास करने का अवसर भी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इसका समापन होगा जिसमें प्रतिभागी जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मतभेदों के बीच समाधान खोजेंगे और सार्थक नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के जिम्मेदार वैश्विक नागरिक और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें