फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणेश महोत्सव की धूम, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
छन्न अरोड़ियां में आयोजित श्री गणेश महोत्सव पर भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गणेश महोत्सव ने छन्न अरोड़ियां में प्रस्तुत किया भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम
विज्ञापन

हीरानगर। भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव ने छन्न अरोड़ियां में भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम प्रस्तुत किया है। रंग-बिरंगी सजावट और भक्ति भरे माहौल के साथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक पंडित दीक्षित शर्मा ने कहा कि महोत्सव में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है जिसे देखने और दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों से हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का उत्सव खास है। मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा न केवल आकर्षक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। प्रतिदिन सुबह-शाम होने वाली आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं जिससे पूरा क्षेत्र 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष से गूंज उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें