फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑटो-बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

Mon, 01 Sep 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट के लोगेट मोड़ स्थित ऑटो और बाइक के बीच टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। मामला रविवार दोपहर बाद का है। तेज रफ्तार में बाइक सवार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें ऑटो आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान राजेश सिंह (50) पुत्र हरि सिंह निवासी लोगेट, 34 वर्षीय विशाल भारती (34) पुत्र मेला राम और रविन्द्र कुमार (30) पुत्र योग राज दोनों निवासी बुद्धि नगरोटा कठुआ के रूप में हुई है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें