फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: समूह संवाद में हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी का शानदार प्रदर्शन, 20 विद्यार्थियों को अगले चरण चुना

Thu, 16 Oct 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नगरी हायर सेकेंडरी स्कूल समूह संवाद के प्रतिभागी प्रधानाचार्य के साथ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के विद्यार्थियों ने ओएसिस मिसल परियोजना के तहत पहले चरण की आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। बीते तीन अक्तूबर को जम्मू संभाग के 10 जिलों में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में नगरी हायर सेकेंडरी के 20 विद्यार्थियों ने समूह संवाद में बेहतर प्रदर्शन कर अगले चरण के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी ने चयनित छात्रों को आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षा विभाग की एक दूरदर्शी पहल है। यह प्रतियोगिताएं मुख्य निबंध लेखन, ग्रुप डायलॉग और एक दिवसीय फील्ड प्रोजेक्ट पर आधारित हैं। इसका आयोजन का संचालन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ओएसिस की ओर से किया जा रहा है जो युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित एक संस्था है। इसमें 14 से 26 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चे और युवा हिस्सा ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें