जीएमसी कठुआ की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी के मुकाबले में भाग लेते प्रतिभागी
जीएमसी में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे की प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप से जीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला जीएमसी कॉलेज स्टॉफ की टीम और अस्पताल की टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अस्पताल टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएमसी कॉलेज की टीम 14.4 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद अस्पताल टीम की मात्र दो रन से प्रतिद्वंदी टीम पर जीत दर्ज की। वहीं, बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अस्पताल टीम के रजिंदर को मैन ऑफ दा मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
वहीं, कॉलेज फैकल्टी के दौड़ प्रतियोगिता में पुरुषों के 100 मीटर के मुकाबलों में डॉ पवन ने पहला स्थान और डॉ. राजेश अंगराल ने दूसरा स्थान पर रहे। वहीं, महिला के दौड मुकाबले में डॉ. निताशा और डॉ. शालू ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में पुरुषो के मुकाबले में राजेश अंगराल ने पहला और महिला मुकाबले में डॉ. मीनाक्षी प्रथम रही। वहीं, अस्पताल स्टॉफ के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में वीनू शर्मा प्रथम और ताहिर दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के 100 मीटर दौड़ मुकाबलों में कंचन और अनु ने पहला और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, शॉटपुट में ताहिर ने पहला स्थान प्राप्त, जबकि महिला वर्ग में कंचन ने पहले स्थान पर काबिज रही। वही, इस मौके पर रस्साकशी के मुकावलों में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. अत्री ने विजेताओँ को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संजय कलसोत्रा सहित बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य और प्रतिभागी मौजूद रहे।