फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिना कार्यालय में बैठे कार्यकाल पूरा कर लेंगे डीडीसी के सदस्य

Tue, 30 Dec 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला विकास परिषद की निर्माणाधीन इमारत संवाद
विज्ञापन
राशि के अभाव में धीमी गति से चल रहा कार्यालय निर्माण, 31 दिसंबर तक कार्यालय निर्माण पूरा करने की थी योजना
विज्ञापन



1.75 करोड़ में ठेकेदार को आवंटित किया था निर्माण कार्य


कठुआ। जिला विकास परिषद (डीडीसी) का कार्यकाल बिना कार्यालय के ही पूरा हो जाएगा। इस साल दिसंबर में बनकर तैयार होने वाला कार्यालय पर्याप्त मात्रा में राशि उपलब्ध न होने से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
जानकारी के अनुसार एक मंजिला कार्यालय निर्माण करवा रहे ठेकेदार को संबंधित विभाग की ओर से एक करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। ठेकेदार ने लगभग डेढ़ करोड़ का निर्माण कार्य पूरा करवा लिया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य के लगभग 30 लाख के बिल कोषागार में जमा करवाए गए हैं लेकिन राशि जारी होने में देरी के चलते संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य धीमा कर दिया है। अब तक एक मंजिला कार्यालय इमारत के निर्माण में पहली मंजिल की स्लैब डालने, रैंप बनाने और दीवारों के निर्माण कार्य पूरा करवा लिया गया है। इसके बाद बिजली कार्यों के अलावा इमारत के पलस्तर और अन्य तैयारियों के कार्य शेष बचे है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर दिसंबर तक ठेकेदार की बकाया राशि जारी नहीं हुई तो निर्माण कार्य अगले वित्त वर्ष में प्रवेश कर जाएगा। फिलहाल विभाग को उम्मीद है कि जल्द बकाया राशि जारी हो जाएंगी और निर्माण कार्य आगामी मार्च तक खत्म होने की संभावना है।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने जिला विकास परिषद के कार्यालय के लिए कुल 2.50 करोड़ की राशि निर्धारित की थी। इसकी निविदा प्रकिया के बाद ठेकेदार को 1.75 करोड़ में आवंटित किया गया था। इस कार्यालय के निर्माण कार्य को लेकर सरकार की ओर से लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व घोषणा की गई थी। पहले उपयुक्त भूमि नहीं मिलने के कारण और अब पर्याप्त राशि जारी न होने से कार्य धीमी गति से चल रहा है।
डीडीसी सदस्यों का कार्यकाल बिना कार्यालय के हो जाएगा समाप्त



आगामी फरवरी 2026 को जिला विकास परिषद का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू होने पर दिसंबर में कार्यालय का निर्माण कार्य समाप्त होने की घोषणा की गई थी लेकिन राशि के अभाव निर्माणकार्य अगले वित्त वर्ष में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले पांच साल से डीडीसी कार्यालय लखनपुर स्थित पर्यटन विभाग की इमारत में चल रहा है। जिसे इस वर्ष अगस्त महीने आई बाढ़ से क्षति पहुंची थी।

साढ़े तीन वर्ष पूर्व कार्यालय निर्माण की हुई थी घोषणा



वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार की ओर से जिला विकास परिषद कठुआ के कार्यालय के निर्माण कार्य की घोषणा की गई थी। घोषणा के दो साल तक उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण निर्माणकार्य लटकता रहा। पिछले वर्ष हटली मोड़ स्थित सिंचाई विभाग की आठ कनाल भूमि कार्यालय निर्माण के लिए आवंटित की गई। जिसके बाद एक मंजिला इमारत का निर्माणकार्य शुरू हुआ था। जिसमें जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यालय के अलावा परिषद अधिकारियों के लिए सात केबिन, एक सम्मेलन कक्ष सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन




कोट


जिला विकास परिषद कार्यालय के ढांचागत निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नए बन रहे कार्यालय निर्माण में बिजली कार्यों के अलावा दीवारों पर पलस्तर के कार्य शेष बचे हुए हैं। पूरे हुए निर्माण कार्य के बिल कोषागार में जमा करवा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द राशि जारी होने पर निर्माणकार्य को पूरा किया जाएगा।

- सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें