फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसान तहरीक ने किसानों की मांगों को लेकर निकाली रैली

Tue, 30 Dec 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मढीन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान तहरीक के नेता। - संवाद।
विज्ञापन
हीरानगर। किसानों की मांगों को लेकर जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक ने सोमवार को मढीन में रैली निकाल कर किसानों को उनका हक देने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बे से रैली निकालने के बाद उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार लेखराज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बरसात में बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने, लंबे समय से खेती कर रहे किसानों को उनकी कृषि भूमि पर अधिकार देने, प्राकृतिक आपदा से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के बकाया किसान क्रेडिट कार्ड लोन माफ करने, कंडी क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था करने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
इस मौके पर उपस्थित जेके किसान तहरीक के अध्यक्ष बनारसी दास ने कहा कि हीरानगर उपमंडल में किसानों की हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। जिन इलाकों में फसलों की अच्छी पैदावार होती है वहां मौसम की मार से किसानों को नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कंडी क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों की परेशानी को लेकर प्रशासन और सरकारें गंभीर नहीं हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार को किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा अगर इसी तरह से किसानों की अनदेखी होती रही तो किसान तहरीक किसानों को एकजुट कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और उनके अधिकारों के लिए डटकर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव सेवाराम, हरि सिंह, मखनी बन्दराल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें