फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 4 अगस्त को निकलेगी बूढ़ा अमरनाथ के लिए यात्रा

Wed, 23 Jul 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बाबा बूढ़ा अमरनाथ कार्यक्रम की जानकारी देने  के बाद जयघोष करते बजरंग दल व विहिप  कार्यकर्ता। सं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कठुआ। बूढ़ा अमरनाथ के लिए कठुआ से चार अगस्त को जत्था रवाना होगा। इसको लेकर शहर के रघुनाथ मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक राजन बजरंगी ने वहां मौजूद सभी लोगों को वार्षिक रूप से आयोजित की जाने वाली यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भक्तों की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए सबका सहयोग मांगा ताकि आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।
इस मौके पर विहिप के जिला मंत्री रमेश चंद्र भारती ने चार दिवसीय यात्रा के कार्यक्रम और व्यवस्था की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 4 अगस्त की दोपहर को कठुआ शहर से निकलने वाली यात्रा शाम के समय जम्मू भगवती नगर पहुंचेगी। यहां यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के रात्रि विश्राम और भोजन का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को यात्रा सुबह अन्य जत्थों के साथ पुंछ के लिए रवाना होगी। छह अगस्त की सुबह बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद यात्रा वापस प्रस्थान करेगी। रास्ते में भक्तों को शिवखोड़ी के दर्शन करने का इंतजाम किया गया। वहां से सात अगस्त को वापस कठुआ आएगी।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र में हिंदू समुदाय के लोगों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2005 से शुरू हुई इस यात्रा को निरंतर जारी रखा गया है। इस बार कठुआ से जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए बसों का प्रबंध किया गया। जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें