फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में जिला प्रदूषण नियंत्रण समिति ने चलाई एंटी-पॉलीथिन ड्राइव

Wed, 24 Dec 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कॉलेज मार्ग पर एक दुकान से प्रदूरषण नियं​त्रण समिति की टीम ने पॉली​थिन जब्त किया - फोटो : poni news
विज्ञापन
कठुआ। जिला प्रदूषण नियंत्रण समिति ने मंगलवार को शहर में एंटी-पॉलीथीन ड्राइव चलाया।
विज्ञापन

कॉलेज रोड और पठानिया मार्केट क्षेत्र में चलाए जाने वाले इस अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला प्रदूषण नियंत्रण समिति के जिला अनुपम कौल उनकी टीम ने 47 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बैग जिसकी मोटाई 120 माइक्रोन से कम थी और 5 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार का जुर्माना वसूला गया।
जिला प्रदूषण नियंत्रण समिति ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। दोषियों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ लोगों को वैकल्पिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष अभियान का मकसद शहर में प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगानाऔर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों को समझाया कि प्रतिबंधित पॉलीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

कॉलेज मार्ग पर एक दुकान से प्रदूरषण नियंत्रण समिति की टीम ने पॉलीथिन जब्त किया- फोटो : poni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें