रामकोट। धार सड़क रामकोट में मंगलवार को यातायात पुलिस ने नाका लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों में जिन्होंने हेलमेट नहीं पहनी हुई थी उन्हें भी यातायात पुलिस द्वारा चालान किया गया और विधायक देने के बाद छोड़ा गया। यातायात पुलिस अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है लेकिन कई वाहन चालक नियमों को ताक में रखकर गाड़ी चलाते हैं। सभी को नियमों को मानकर गाड़ी चलानी चाहिए। संवाद