फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का फ्लोर टेस्ट आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर फैसला आज होने जा रहा है। भाजपा के ही पांच पार्षदों और सात अन्य निर्दलियों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद सोमवार दोपहर बारह बजे फ्लोर टेस्ट होगा। पूरे शहर की निगाहें नगर परिषद में चल रही राजनीति के बाद फ्लोर टेस्ट के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव 12 पार्षदों की ओर से लाया गया है। जबकि, 21 पार्षदों वाली नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कुर्सी पर बने रहने के लिए 11 के जादुई आंकड़े की जरूरत है। पिछले 13 दिनों से आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला भी जारी है। भाजपा के पार्षद जहां अपना रूख साफ कर चुके हैं, वहीं शेष सात पार्षदों में से कुछ का समर्थन नरेश शर्मा को अध्यक्ष की कुर्सी पर बनाए रख सकता है।
बीते साल भी जुलाई माह में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष नरेश शर्मा और उपाध्यक्ष रेखा देवी ने बहुमत के साथ अपनी कुर्सी पर कब्जा कायम रखा था। अविश्वास लाने वाले पार्षद जहां अपने फैसले को लेकर कायम नजर आ रहे हैं, वहीं अध्यक्ष भी बहुमत साबित कर अपनी कुर्सी पर कायम रहने को लेकर निश्चिंत हैं।
विज्ञापन

...............
भाजपा का ही होगा कठुआ नगर परिषद में चेयरमैन- गोपाल महाजन
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी युद्धवीर सेठी बीते दो दिनों से कठुआ में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी में लगातार नगर परिषद में बहुमत हासिल करने को लेकर मंथन जारी है। सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फ्लोर टेस्ट को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने दावा ठोक है कि हर हाल में सोमवार को भाजपा का ही अध्यक्ष नगर परिषद कठुआ की कुर्सी पर कायम रहेगा। ऐसे में साफ है कि नरेश शर्मा की कुर्सी को बचाने के लिए पार्टी बागी पार्षदों को वापस लाने की जगह अब निर्दलियों की मदद भी ले सकती है।
...........
पार्टी हाई कमान का आर्शिवाद, मैं ही बैठूंगा अध्यक्ष की कुर्सी पर- नरेश शर्मा
अध्यक्ष पद के लिए एक ओर जहां उठा पटक का सिलसिला जारी है। वहीं, नरेश शर्मा ने दावा किया है कि हर हाल में वह ही सोमवार को अध्यक्ष पद पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हाई कमान का आशीर्वाद उनके साथ है। ऐसे में वह बहुमत को लेकर निश्चिंत हैं। शर्मा ने कहा कि पहले भी शहर के विकास की बागडोर संभालते हुए उन्होंने इसे गति दिलाई है। और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। बहुमत कैसे हासिल होगा, इस पर उन्होंने गेंद भाजपा हाई कमान के पाले में डाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें