फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Accident: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, कार की चपेट में आए स्कूली बच्चे, एक की मौत, 10 घायल

Mon, 30 Jan 2023 09:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ में स्कूल के बाहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई और 10 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए हैं। जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य ने बताया कि हादसे में 11 घायल विद्यार्थी जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में भर्ती करवाए गए। इनमें से एक छात्रा ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 11 विद्यार्थियों को रौंद डाला। मौके पर ही एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हैं। उनमें से कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है। एक का इलाज वर्तमान में डीएमसी लुधियाना तो वहीं अन्य का इलाज पंजाब के निजी अस्पतालों में चल रहा है। एक घायल छात्र का जीएमसी कठुआ में ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर एक बजे के लगभग बरवाल मोड़ से सटे डीएस हेरिटेज स्कालर्स स्कूल के सामने हुआ। यहां हाईवे को पार कर स्कूली विद्यार्थी घर जाने के लिए वाहन आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पंजाब की ओर से आ रही कार से अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ने 11 विद्यार्थियों को रौंद डाला। हादसे के बाद यहां वहां घायल विद्यार्थी बिखरे पड़े थे। वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

आनन फानन में हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोककर घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। इस बीच स्कूल वाहन और पुलिस की मदद से भी घायल अस्पताल पहुंचाए गए। वहां डॉक्टर ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि देखते ही देखते दो अन्य की हालत भी बिगड़ने लगी। इन्हें जीएमसी कठुआ रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए पंजाब के अस्पताल ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि हादसे में 11 घायल विद्यार्थी जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में भर्ती करवाए गए। इनमें से एक छात्रा ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया था। अन्य घायलों में से एक को हेड इन्जरी और एक के गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि अन्य घायलों में से एक को पेट और एक को छाती में गंभीर चोट आई थी। दोनों के परिजन ने उन्हें उपचार के लिए पंजाब ले गए हैं। वहीं एक अन्य लिवर इन्जरी के साथ अस्पताल आए घायल का कठुआ जीएमसी में ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को टांग और बाजुओं में फ्रेक्चर हुआ है। मृतक छात्रा की पहचान भूमिका हंस पुत्री अशोक कुमार निवासी निहालपुर पल्ली मोड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें