फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मूर्तिकार गणेश की कलाकृति को अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मूर्तिकार गणेश शर्मा ने एक बार फिर अपनी कला से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी कलाकृति को एरीज गैलरी डे आर्ट वेनेजुएला द्वारा ‘द ग्रेट मास्टरस ऑफ आर्ट’ शीर्षक से आयोजित की जा रही सातवीं अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कला प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला के जौहर दिखा चुके हैं और कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर हीरानगर, जम्मू कश्मीर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

भारत से विभिन्न राज्यों से कुल 12 कलाकारों की कलाकृतियां इस प्रदर्शनी में शामिल हुई है। जबकि गणेश शर्मा प्रदेश से इकलौते कलाकार हैं जिनकी कलाकृति इस प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई है। दुनिया भर के मास्टर कलाकारों से प्राप्त कार्यों में से 38 देश जिनमें भारत, पाकिस्तान, यूएसए, वेनेजुएला, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, इटली, सर्बिया, कजाकिस्तान, पुर्तगाल लीबिया, तुर्की, ताइवान, सिंगापुर, बांग्लादेश, ब्राजील, पनामा, थाईलैंड, मॉरीशस, चिल्ली, ईरान, अजरबैजान, जॉर्जिया आदि के केवल 138 कलाकारों की कलाकृतियों को इस कला प्रदर्शनी के लिए चुना गया है। 18 दिसंबर को गैलरी प्लेटफार्म पर प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
गणेश शर्मा ने कहा एरीज गैलरी डे आर्ट वेनेजुएला इस तरह की अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और समूह शो के लिए बहुत प्रतिष्ठित आर्ट गैलरी है। इनके द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी में उनकी कलाकृति को जगह मिलना उनके लिए बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा उनकी कला से जब क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम दुनिया भर में रोशन होता है तो बेहद खुशी होती है और आगे काम करने की ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें