एसपीओ भर्ती के लिए होने वाले पीईटी को स्थगित करने की मांग करने डीसी कठुआ के पास पहुंचे सीमावर्ती ?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए पुलिस की ओर से शुरू की गई एसपीओ भर्ती के लिए होने वाले शारीरिक जांच (फिजिकल टेस्ट) के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर उपायुक्त ओपी भगत से मिले।
उपायुक्त के पास पहुंचे सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि बार्डर क्षेत्र के युवाओं के लिए एसपीओ की भर्ती के तहत होने वाले शारीरिक जांच के लिए समय सीमा बढ़ने से युवाओं को लाभ मिलेगा। पुलिस की ओर से शुरू की गई भर्ती का स्वागत करते हुए युवाओं ने कहा कि बार्डर से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले युवाओं का भविष्य सुनहरा होगा। युवाओं ने कहा कि अचानक शारीरिक जांच की तारीख निकाले जाने से युवा थोड़े मायूस हैं। कई युवा बरसात के कारण टेस्ट के लिए तैयारी भी नहीं कर पाए हैं। कहा कि करोना महामारी के चलते यह फॉर्म भरे गए जिसकी तारीख 6 जून से लेकर 22 जून तक थी उन्होंने बताया एसएसपी ने अचानक 8 अगस्त को शारीरिक जांच की अधिसूचना निकाल दी। जिसके अनुसार शारीरिक जांच की तारीख 12 से 14 अगस्त रखी गई है। महामारी के कारण युवा टेस्ट के लिए तैयार नहीं हैं।