फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua: बिलावर के पर्यटन स्थलों के जल्द फिरेंगे दिन, धार सड़क पर डोगरी में लगा सूचना बोर्ड

Fri, 30 Dec 2022 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलावर

सार

धार सड़क पर भी क्षेत्र के पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों की जानकारी के सूचनात्मक साइन बोर्ड लगाना शुरू कर दिए हैं। इनमें एक सूचना बोर्ड यात्रियों के अभिनंदन के लिए डोगरी और इंग्लिश भाषा में लगया गया है, जो स्थानीय लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
बिलावरः धार सड़क पर लगा सूचना बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलावर-डुग्गन विकास प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को अब पहचान मिलने लगी है। पहले जहां लोग बिलावर कस्बे के बाहर से ही होकर गुजर जाते थे वहीं अब संबंधित विभाग की एक नई पहल ने पहचान देनी शुरू कर दी है। हाईवे की तर्ज पर धार सड़क पर भी क्षेत्र के पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों की जानकारी के सूचनात्मक साइन बोर्ड लगाना शुरू कर दिए हैं। इनमें एक सूचना बोर्ड यात्रियों के अभिनंदन के लिए डोगरी और इंग्लिश भाषा में लगया गया है, जो स्थानीय लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kathua Bilawer - फोटो : संवाद
एक अन्य बोर्ड में दर्शाया गया है कि उपमंडल के कौन-कौन से इलाके में पर्यटक और धार्मिक स्थल हैं। धार सड़क से इन स्थलों की दूरी कितने किलोमीटर पर है। इससे पर्यटकों को आकर्षित किया सकेगा। इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ राजेश लखन ने बताया कि धार सड़क पर सूचनात्मक साइन बोर्ड लगाने का उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना है। साथ ही स्थलों को पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि दयाला चक सड़क, मछैड़ी सहित बिलावर के कई अन्य इलाकों में भी इसी प्रकार के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें