फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बढ़ाने के खिलाफ चार को कठुआ बंद

Thu, 02 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
टैक्स बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार के अच्छे दिन के वादे पूरे नहीं किए जाने से नाराज कठुआ के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। महंगाई को लेकर लामबंद व्यापार मंडल कठुआ के सदस्यों ने जम्मू चैंबर ऑफ कामर्स के आह्वान पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने चार जून को कठुआ बंद कर आह्वान किया है। यह फैसला व्यापार मंडल की महाजन सभा कठुआ में बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरिंद्र लाल महाजन ने कहा कि सरकार को व्यापारियों के हित की सरकार बताया जा रहा था, लेकिन टैक्स बढ़ोतरी का फैसला कर व्यापारियों की कमर तोड़ने की तैयारी कर ली गई है। सरकार ने बजट में टैक्स बढ़ाकर हर जरूरी वस्तु के दाम बढ़ने को सुनिश्चित कर दिया है।
विज्ञापन


इस टैक्स बढ़ोतरी का सीधा असर कठुआ के व्यापार पर पड़ेगा। पंजाब और जम्मू कश्मीर के व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सबसे अधिक असर कठुआ पर रहता है। चूंकि पंजाब से सटा होने के चलते कठुआ के लोग महंगाई बढ़ने पर आसानी से पठानकोट का रुख कर लेंगे। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि पंजाब मैन्यूफैक्चरिंग स्टेट है और जम्मू कश्मीर में माल की खपत होती है।

उन्होंने कहा क पंजाब में टैक्स कम होगा और जम्मू कश्मीर में अधिक होगा तो नुकसान होना तय है। जरूरी वस्तुओं पर 14.5 फीसदी टैक्स बढ़ाकर आम लोगों को भी महंगाई से मारने की तैयारी सरकार ने की है। मंडल सदस्यों ने जिले भर के व्यापारियों से आह्वान किया है कि चार जून को कठुआ जिला संपूर्ण रूप से बंद रखें।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें