फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: लखनपुर में शरारती तत्वों ने की मस्जिद में तोड़फोड़, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 27 Oct 2023 05:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

लखनपुर में गोल्डन गेट के पास जामा मक्की मस्जिद को देर रात दो अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लखनपुर - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला कठुआ के लखनपुर में बीती रात एक मस्जिद में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। लखनपुर में गोल्डन गेट के पास जामा मक्की मस्जिद को देर रात दो अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मस्जिद के इमाम ने बताया कि जब वह सुबह मस्जिद पहुंचे तो सभी चीजें बिखरी पड़ी थी। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस की दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दो आरपी पत्थरों से मस्जिद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें