फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के बरमोटा में एग्रीस्टैक किसान आईडी पंजीकरण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी तहसील के गांव बरमोता में किसानों को एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान आईडी पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्री की देखरेख में किया गया। शिविर के दौरान पटवारी हल्का रौलका आसिफ सुल्तान सहित संबंधित फील्ड स्टाफ मौजूद रहा और किसानों को एग्रीस्टैक किसान आईडी के पंजीकरण की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान किसानों ने शिविर में पहुंचकर अपनी किसान आईडी के लिए पंजीकरण करवाया। शिविर में कुल 50 किसानों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन





तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्री ने किसानों से अपील की कि वे एग्रीस्टैक के तहत अपनी किसान आईडी जल्द से जल्द बनवाएं ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। उन्होंने किसानों से पंजीकरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर प्रक्रिया में सहयोग करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें