संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। डुग्गन में बिजली विभाग का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी काम के दौरान करंट लगने से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा था। घायल कर्मचारी की पहचान कर्म चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी दौलाह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचा था तभी अचानक वह तार के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। इस कारण वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी पहुंचाया। यहां से उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।
कोट
रात से ही इलाके में बिजली बंद थी। लाइनमैन ट्रांसफार्मर को ठीक करने गया और घायल हो गया। फोरमैन के अनुसार ऐसा अंदेशा है कि बिजली गिरी हो सकती है। यह भी बताया गया है कि बकायदा मरम्मत से पहले शटडाउन लिया गया था। फिलहाल घायल लाइनमैन की स्थिति खतरे से बाहर है और उपजिला अस्पताल बनी में उपचार के बाद उसे जीएमसी में भर्ती करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
- मोहम्मद शफी, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग