फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोरनाला क्षेत्र में भारी बारिश से हट-माश्का सड़क बंद

Wed, 06 May 2026 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हट्ट माश्का शाहरा सड़क पर कोरनाले में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ मार्गजागरूक पाठक
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसोहली क्षेत्र में सोमवार रात हुई तेज बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ देखने को मिल रहा है। हट-माश्का सड़क पर कोरनाला के पास पुलिया बहने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
मंगलवार को इस मार्ग से शगुन लेकर जाने वाले वाले परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि पहले भी इलाके में हुई भारी बारिश के बाद सड़क के इस हिस्से को नुकसान पहुंचा था। इसकी मरम्मत के नाम पर मिट्टी और पत्थर डालकर सड़क को बहाल कर दिया था। अगर उस समय पक्का निर्माण किया गया होता तो उन्हें दोबारा होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार लगातार हुई बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे यह मार्ग आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम, स्कूल और इलाज के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। प्रभावितों ने बताया कि सड़क का यह हिस्सा बंद होने से क्षेत्र लगभग अलग-थलग पड़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर यातायात बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें