फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवा नदी पर बने रस्सी के अस्थायी पुल से गिरकर नाैवीं का छात्र जख्मी

Sun, 03 May 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सेवा नदी को पार करते समय दरिया में गिरकर घायल बच्चे को अस्पताल में लेकर जाते हुए संवाद
विज्ञापन
सेवा नदी पर बने पुल को पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अंग्रेज कुमार ने नदी में उतरकर छात्र को बाहर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। रस्सी के अस्थायी पुल से गिरकर शनिवार सुबह एक छात्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केशव सिंह पुत्र शांति सिंह गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल लोवांग में 9वीं कक्षा का छात्र है। रोज की तरह वह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था।
रस्सी पुल के सहारे नदी पार करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद अंग्रेज कुमार ने नदी में उतरकर छात्र को बाहर निकाला और तुरंत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनी पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्र के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घट और घत गांवों में पक्के पुल नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। उनका कहना है यह घटना कोई नई नहीं है। इस पुल के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। बरसात के मौसम में जब नदी उफान पर होती है तब यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि वे कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पक्के पुल की मांग कर चुके हैं। बच्चे खुद प्रधानमंत्री तक से अपील कर चुके हैं कि उनके गांव के लिए एक सुरक्षित पुल बनाया जाए। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार का कहना है कि यह रोज का जोखिम है। कब तक लोग जान हथेली पर रखकर नदी पार करेंगे अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए जल्द से जल्द पक्का पुल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 300 से अधिक आबादी आज भी जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे सेवा नदी पार करने को मजबूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें