बनी में खुड़वाह प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। खुड़वाह प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यंग स्टार खुरवाह ने सेली स्टार्स को चार विकेट से हराया। मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
यंग स्टार खुरवाह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सेली स्टार्स ने निर्धारित 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन घातक गेंदबाजी के चलते लगातार विकेट गिरते रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार खुरवाह की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। बल्लेबाजों ने समय पर साझेदारी निभाई और टीम को जीत तक पहुंचाया। आयोजकों ने बताया कि आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह के रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। यंग स्टार खुरवाह टीम के खिलाड़ी कुलबीर मनहास ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।