फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राशन वितरण व्यवस्था पर जताया रोष

Sun, 19 Apr 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
राशन की समस्या को लेकर जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते लोगसंवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों ने कड़ा रोष जताया है। डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय डिपो पर उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा कई लोगों के राशन कार्ड भी रद्द किए जा रहे हैं।



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता परमजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर में खोले जा रहे राशन डिपो ऐसे लोगों को दिए जा रहे हैं जिनका अधिकारियों से सीधा संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवारों की संरचना में बदलाव होने के बावजूद राशन कार्डों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस कारण बीपीएल श्रेणी में आने वाले कई परिवारों को सरकार से मिलने वाला राशन नहीं मिल पा रहा है। विभाग इस समस्या को सुनने को तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इसके खिलाफ और कड़ा आंदोलन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें