फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश और बर्फबारी के कारण रुके खानाबदोश

Sun, 05 Apr 2026 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी। लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते खानाबदोश समुदाय की आवाजाही प्रभावित हुई है। मैदानी इलाकों से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जा रहे कई परिवार बीच रास्ते में ही रुकने को मजबूर हैं। हर वर्ष गर्मी की शुरुआत के साथ खानाबदोश मवेशियों के साथ पहाड़ों की ओर रुख करते हैं लेकिन इस बार मार्च में जारी बारिश और अप्रैल के पहले सप्ताह में खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



खानाबदोश हुसैन ने बताया कि वे मैदानी इलाकों से तो निकल चुके थे लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचने के बाद मौसम ने उन्हें रोक दिया। लगातार बारिश हो रही है और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जुबेर ने बताया कि मौजूदा हालात में बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पहाड़ों में पत्थर खिसकने की घटनाएं सामने आती रहती हैं जिससे मवेशियों को खतरा होता है। इसके अलावा तूफान के दौरान जंगल में पेड़ गिरते हैं और कई बार तिरपाल भी उड़ जाती है। अब हम मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम साफ होते ही आगे का सफर शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें