फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भूमि विवाद और कोर्ट केस के चलते पांच पंचायत घरों का निर्माण लटका

Sun, 05 Apr 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 पंचायत घरों के निर्माण कार्य का था लक्ष्य 17 का निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन

8 पंचायत घरों का अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद





संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। भूमि विवाद और कोर्ट केस के चलते पांच पंचायत घरों का निर्माण कार्य अटक गया है। भूमि विवाद और न्यायालय में लंबित मामलों के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। तीन पंचायत में भूमि विवाद चल रहा है जबकि दो पंचायत में निविदा प्रक्रिया के बाद आवंटित कार्य को लेकर ठेकेदारों के बीच विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। ये सभी पंचायत परिसीमन के बाद अन्य से अलग होकर गठित की गई हैं।



अधिकारियों के अनुसार भूमि विवाद को लेकर यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसमें ब्लॉक कीड़ियां गंडियाल की पंचायत धन्ना, बरनोटी ब्लॉक की पंचायत जंडोर और महानपुर ब्लॉक की पंचायत फलैल शामिल हैं। इनमें पंचायत घर की जगह को लेकर निर्माण कार्य अटका हुआ है। मांडली पंचायत के थड़ा कलवाल और गुडा कल्याल में निविदा प्रक्रिया के बाद ठेकेदारों को निर्माण कार्य आवंटित किया गया था लेकिन दूसरा ठेकेदार आवंटित राशि को लेकर कोर्ट में चला गया।
विज्ञापन




ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 30 पंचायत घरों के निर्माण कार्य का लक्ष्य रखा गया था जिनको निर्माण कार्य की स्वीकृति वर्ष 2024-25 में मिली थी। इसमें से 17 पंचायत घरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि आठ पंचायत घरों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसे पूरा करने में चार से छह माह का समय लग सकता है। बता दें कि जिले में कुल 257 पंचायत हैं जिनमें 222 को पहले ही पंचायत घर की सुविधा मिल चुकी है।



टेंडर प्रक्रिया अपनाने से विभाग की हो रही है बचत



अधिकारियों के अनुसार जब से ग्रामीण विभाग ने निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है तब से विभाग को काफी बचत हो रही है। अनुमान के मुताबिक एक पंचायत घर निर्माण कार्य करवाने में विभाग को 40 से 50 फीसदी तक बचत हो रही है। अब तक बनाए गए पंचायत घरों की स्वीकृत 30 और 35 लाख की राशि में से सिर्फ 60 प्रतिशत पर ठेकेदारों को कार्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन




-

स्वीकृत 30 पंचायत घरों में से सिर्फ पांच का निर्माण कार्य भूमि विवाद और कोर्ट केस के कारण शुरू नहीं हो पाया है। 17 का निर्माण पूरा हो गया है जबकि आठ का अगले चार से छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही नवनिर्मित पंचायत घरों को जनता को समर्पित किए आएंगे।



- अजीत कुमार, सहायक पंचायत आयुक्त कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें