फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-भद्रवाह मार्ग आंशिक रूप से बहाल, छत्रगलां तक यातायात शुरू

Sat, 28 Mar 2026 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी भद्रवाह मार्ग छत्रगला टॉप तक हुआ बहाल संवाद
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण यातायात ठप होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को आ रहीं थी दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। भारी बर्फबारी के बाद बंद पड़ा बनी-भद्रवाह मार्ग बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीमों की मेहनत के बाद आंशिक रूप से बहाल हो गया है। छत्रगलां तक यातायात शुरू हो गया है। बर्फबारी के कारण इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया था जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छत्रगलां तक मार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

बनी और भद्रवाह को आपस में जोड़ने वाली यह एकमात्र मुख्य सड़क है। भद्रवाह क्षेत्र के कई स्थानीय लोग इसी मार्ग से पठानकोट और पंजाब की ओर आवागमन करते हैं। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों से हर साल हजारों पर्यटक इसी सड़क से पहुंचते हैं। इसके अलावा यह मार्ग ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों से होकर आगे कश्मीर घाटी से जुड़ता है जिससे इसका सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि छत्रगलां से भद्रवाह की ओर गुल्ली डंडा क्षेत्र तक तीन से चार किलोमीटर अभी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। फिलहाल इस हिस्से को यातायात के लिए रात के समय बंद रखा है। यदि मौसम अनुकूल रहा और बर्फ कम हुई तो अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
कोट
लोगों से अपील है कि वे फिलहाल छत्रगलां से आगे यात्रा करने से बचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
- संदीप कुमार, एसडीएम बनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें