फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न

Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्री रामनवमी के अवसर पर नगरी ​स्थित श्री माता बालासुंदरी मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शुक्रवार को कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक माता रानी की आराधना में लीन श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन सुबह से ही बहती जलधाराओं में पवित्र साख का विसर्जन किया और विधिविधान से कंजक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की। शहर की प्राचीन बावलियों और जीवनदायिनी रावी दरिया पर भी भक्तों का तांता लगा रहा जहां साख और कलश का विसर्जन किया गया। मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी दरबार सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद वितरित किया। अंतिम नवरात्र पर हजारों भक्तों ने मंदिरों में माता रानी के दर्शन किए। माता बाला सुंदरी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में नवरात्र का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें