फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पश्चिमी कमान प्रमुख ने बनी-मछेड़ी में जांची सुरक्षा

Thu, 23 Apr 2026 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पश्चिमी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को बनी-मछेड़ी सेक्टर का दौरा कर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में तैनात जवानों की सतर्कता, सुरक्षा प्रबंधों और मौजूदा हालात का जायजा लिया।
दौरे के दौरान क्षेत्र में तैनात सेना अधिकारियों ने सेना कमांडर को सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और मौजूदा ऑपरेशनल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने इलाके में तैनाती, गश्त और सुरक्षा संबंधी इंतजामों से भी उन्हें अवगत कराया। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने जवानों से बातचीत कर उनकी तैनाती, दैनिक चुनौतियों और क्षेत्र की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के मनोबल, अनुशासन और कार्यशैली की सराहना की। सेना कमांडर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और सैन्य तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें