फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी ने परिशा और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर जांचीं सुविधाएं

Tue, 03 Mar 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला उपायुक्त परे परीशा केंद्र का किया दौराविज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। उपायुक्त राजेश शर्मा ने सोमवार को परिशा केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर वहां महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने परिशा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और महिलाओं, विशेषकर संकटग्रस्त महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता सेवाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ से बातचीत कर मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की और निर्देश दिए कि महिला कल्याण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, गोपनीयता और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के तहत दी जा रही सहायता की जमीनी स्तर पर समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें