फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस की तीन जगह दबिश, भट्ठियां नष्ट

Tue, 03 Mar 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। घाटी क्षेत्र में अवैध शराब के उत्पादन, कारोबार और उपयोग को रोकने के लिए घाटी पुलिस ने तीन जगहों पर दबिश देकर एक हजार किलोग्राम लाहन को जब्त किया। बरामद लाहन और अवैध तरीके शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
चौकी प्रभारी शिव दत्त ने बताया कि उनको इलाके में बड़ी मात्रा में बन रही देशी शराब की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में तीन जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद की गई, जिससे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस दौरान पुलिस उज्ज दरिया के किनारे और जंगल में दो जगह पर अस्थायी भट्टियां बनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि हालांकि शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे।
उन्होंने बताया कि इलाके में आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी और देशी शराब
बनाने में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें