फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर 135 किशोरियों को लगी एचपीवी वैक्सीन

Tue, 03 Mar 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
14 और 15 वर्ष की लड़कियों को लगाए जा रहे टीके
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को उपजिला अस्पतालों सहित कुल 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया गया। सोमवार को कुल 135 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की डोज दी गई जिससे अब तक टीका लगवाने वाली किशोरियों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
बीते 28 फरवरी को अभियान की शुरुआत के पहले दिन 17 किशोरियों का टीकाकरण हुआ था। यह अभियान जीएमसी के सहायक अस्पताल के साथ उपजिला अस्पताल नगरी, हीरानगर, बिलावर, बनी और बसोहली के अलावा शहर के महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल, शहरी पीएचसी कृष्णा कॉलोनी और पीएचसी मढ़ीन और डिंगा अंब में चलाया गया।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने बताया कि सोमवार को सबसे ज्यादा उत्साह जिले के बनी क्षेत्र में देखा गया। यहां उपजिला अस्पताल में कुल 90 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर लगातार अलग-अलग जगह जाकर प्रचार-प्रसार कर किशोरियों सहित उनके अभिभावकों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि तीन महीनों तक चलने वाले इस अभियान के लिए कुल 4583 किशोरियों को चिह्नित कर चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के समर जोन में 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं के कारण कम मात्रा में किशोरियां स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के लिए पहुंच रही हैं। वहीं, 15 मार्च में टीकाकरण अभियान में तेजी आने की संभावना है। बता दें कि अभियान की शुरुआत 28 फरवरी को जीएमसी के सहायक अस्पताल से शुरू की गई थी। इस दिन स्थानीय विधायक डॉ. भारत भूषण और उपायुक्त राजेश शर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जीएमसी प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र अत्री की मौजूदगी में कुल 17 किशोरियों का टीकाकरण किया गया था। यह टीकाकरण 14 और 15 वर्ष की आयु के बीच की किशोरियों का किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें