फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले भर में कल से शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिलेभर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू होगा। यह विशेष अभियान 90 दिनों तक चलेगा। इसमें 14 से 15 वर्ष आयु की 4583 किशोरियों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण अभिभावकों की सहमति से होगा। इसमें टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य विभाग के एक विशेष पोर्टल पर टीकाकरण करवाने की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले टीकाकरण की शुरूआत जिला अस्पताल से एक विशेष कार्यक्रम से होगी। इस दिन देशभर में देश के प्रधानमंत्री इस अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिले के 29 के करीब सेंटरों पर टीकाकरण की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने उन ही स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को चुना है, जहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं और वे 24x7 खुले रहते है। वहां डॉक्टर की तैनाती अनिवार्य हो। इन सेंटर पर एंबुलेंस के अलावा वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन की सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी चिन्हित लाभार्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर टीकाकरण करने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह लाभार्थी जिले की कुल आबादी का एक फीसदी हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले व्यापक सर्व कर किशोरियों को चिन्हित किया है। उपायुक्त राजेश शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में समय पर टीकाकरण और जागरूकता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बीमारी टीकाकरण के माध्यम से रोकी जा सकती है। उन्होंने इस आयु की किशोरियों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बिना किसी देरी के टीकाकरण करवाएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
................
एचपीवी टीकाकरण के लाभ

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने बताया कि इस टीकाकरण से कई लाभ हैं। उन्होंने बताया कि गार्डासिल 4 की वैक्सीनेशनल किशोरियों को दी जाएगी। अगले तीन महीने में जिले की चिन्हित लगभग एक प्रतिशत आबादी में यह टीकाकरण अभियान पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद करता है। एचपीवी संक्रमण से होने वाले कैंसर से बचाव करता है। दीर्घकालिक सुरक्षा के अंतगर्त किशोरावस्था में दिया गया टीका भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाता है। बताया कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त और सुरक्षित है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव होने पर परिवार और समाज पर आर्थिक बोझ घटता है। ऐसे में लोगों को अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए इसे लगवाना चाहिए। जिसे यू विन पर आधार आधारित पंजीकरण के जरिए लगवाने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें