फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बीएड विद्यार्थियों ने शिक्षण-पद्धति के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली का भ्रमण किया। सोमवार को सूर्या कॉलेज और राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कुल 65 विद्यार्थियों ने शिक्षण पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का दौरा कर संस्थागत कार्यप्रणाली, कक्षा वातावरण और शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी कक्षा प्रबंधन, शिक्षण रणनीतियों और छात्र सहभागिता तकनीकों के बारे में बताया गया।
इस मौके पर एक इंटरेक्शन सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने शिक्षाशास्त्र और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रविंदर कौर तथा संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ कुमार ने शिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इसके अलावा बीएड विद्यार्थियों ने कॉलेज की विभिन्न विज्ञान प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया, जहां उन्होंने प्रयोगात्मक सत्रों में अपनाई जाने वाली शिक्षण तकनीकों की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में डॉ. इरविंद्र कौर, डॉ. रोशल लाल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. उजाला शर्मा, डॉ. निखिल भारती और प्रो. मेघा शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें