फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेना ने जरूरतमंदों को वितरित किए सहायक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय सेना की 23 पंजाब बटालियन ने करोल मथुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल महेश पवार कमांडिंग ऑफिसर व कर्नल पंकज राठी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों ने 19 जरूरतमंद लाभार्थियों को व्हीलचेयर, एक को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, एक को हियरिंग मशीन, एक को एडजस्टेबल वॉकर और एक लाभार्थी को एल्बो क्रचेज प्रदान किए गए। इन उपकरणों के वितरण से लाभान्वित लोग भावुक हो उठे और सेना के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सेना द्वारा इस तरह की पहल से समाज के कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिलती है। वहीं सेना अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें