फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खैर तस्करों से मिलीभगत के आरोप में पुलिस हैड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने खैर तस्करी में संलिप्त पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देते हुए एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच शुरू कर उसे जिला पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिली थी कि वह अवैध रूप से खैर तस्करी में संलिप्त था। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी हीरानगर में तैनात था और उसकी लंबे समय से खैर तस्करों के साथ मिलीभगत के चलते उस पर कार्रवाई की गई है।
बता दें कि जिले के कंडी क्षेत्र में लगातार खैर तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन पुलिस द्वारा अलग-अलग नाकों से अवैध तरीके से खैर तस्करी में संलिप्त वाहनों को पकड़ कर न केवल पुलिस द्वारा, बल्कि वन विभाग द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन खैर कटाई और परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। एसएसपी ने इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि अगर किसी भी तरह से पुलिस कर्मियों की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें