फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में योग शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से शनिवार को एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाडा में आयोजित किए गए शिविर में विद्यालय के 1000 विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास के फायदों के बारे में बताया और अलग-अलग आसनों का अभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के बारे में बताया और हर दिन योग अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही अन्य लोगों को भी योग अभ्यास के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर प्रधान आचार्य सविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें