फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बोहड़ा से अठियालता तक 25 किमी सड़क का 68.65 करोड़ से पूरा होगा निर्माण कार्य

Sun, 01 Feb 2026 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। दशकों से सड़क से वंचित दर्जनों गांव के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। बसोहली और जसरोटा विधानसभा के बीच बोहड़ा से अठियालता को अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत संपर्क मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों विधानसभा की भौगोलिक सीमाएं लगने के बावजूद भी स्थानीय लोगों के लिए सीधा सड़क संपर्क न होने से सैंकड़ो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। जसरोटा विधानसभा और बसोहली विधानसभा के बीच बोहड़ा से अठियालता के बीच लगभग 25 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसका उद्घाटन दोनों विधानसभा के विधायक राजीव जसरोटिया और ठाकुर दर्शन सिंह ने की ओर से किया गया।
पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण 68 करोड़ 65 लाख से पूरा होगा। इस परियोजना से दूर-दराज और पिछड़े इलाकों के लोगों को हर मौसम में सुरक्षित व टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी स्थानीय लोग वर्षों से मांग कर रहे थे। इस निर्माण से न केवल क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और सरकारी कार्यालयों तक आसानी से पहुंच भी मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक जसरोटिया ने इसे जसरोटा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना रोजगार सृजन, व्यापारिक गतिविधियों और समग्र विकास के नए अवसर खोलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के विशेष प्रयासों पर आभार व्यक्त किया। जसरोटिया ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल और सामाजिक ढांचे से जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें