फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिलावर कतली सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान

Sun, 01 Feb 2026 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कटली सड़क पर बने गहरे गड्ढों मे हुआ जल भराव। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाकों को जोड़ने वाली दिलावर कतली सड़क की खराब दशा के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह एक फीट से अधिक गहरे गड्ढे बनने से वाहन चलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

वाहन चालक रविंद्र कुमार, बबल शर्मा, सतपाल, हैप्पी बलोरिया और कार्तिक ने बताया कि 19 किलोमीटर लंबी सड़क पर हर दिन हजारों वाहन दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की खराब दशा के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने कहा कि सड़क की देखरेख के अभाव में पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों में मलबा भर गया है और बारिश होने के बाद पानी सड़क से होकर बहता रहता है जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने कहा कि सड़क के कुछ स्थानों पर जलभराव होने की वजह से सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया।
लोगों ने बताया कि इस सड़क के माध्यम से बिलावर विधानसभा क्षेत्र, बनी विधानसभा क्षेत्र और बसोहली विधानसभा क्षेत्र के कई दर्जनों गांवों को उप मंडल मुख्यालय से जुड़ते हैं और 30000 से अधिक आबादी इसी सड़क के रास्ते से वाहनों पर सवार होकर निचले इलाकों की तरफ रुख करती है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए जिससे वाहन चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें