फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले के शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित मुख्य समारोह में देश​भ​क्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दे
विज्ञापन
राष्ट्रीय गौरव वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी गूंज
विज्ञापन





कठुआ। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में 77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में उपस्थित मुख्य अतिथियों व संस्थानों के प्रमुखों ने परिसरों में ध्वजारोहण किया। इनमें देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस में गणतंत्र दिवस पर परिसर में तिरंगा फहराया गया। यूआईईटी के प्रधानाचार्य डॉ. रॉकी गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण समारोह का संचालन सहायक प्रोफेसर लेफ्टिनेंट अमित शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स के साथ किया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ीन में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. अनुपमा गुप्ता ने ध्वज फहराकर इस दिवस के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। जीडीसी बसोहली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ कुमार ने संविधान में निहित मुख्य मूल्यों में स्वतंत्रता, न्याय, समानता और भाईचारे पर विचार रखे। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में गणतंत्र दिवस पर वंदे मातरम सप्ताह का सफल समापन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना वाले विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सुदन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ में भी देशभक्ति के जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने सहायक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में झंडा फहराया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के अलावा एमबीबीएस प्रशिक्षु और पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विधायकों ने शिक्षण संस्थानों पर फहराए तिरंगे

राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड में भी गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य सतीश कुमार चंदेल, पुलिस पोस्ट भूंड प्रभारी लाल हुसैन के अलावा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। जसरोटा विधानसभा में हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि में विधायक राजीव जसरोटिया ने तिरंगा फहराकर विचार रखे। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही बनी में राजकीय हाई स्कूल नजोत में विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधायक हीरानगर ने कुटा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण किया।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित मुख्य समारोह में देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें