सेवा परियोजना में तिरंका फहराते एनएचपीसी के परियोजना प्रमुखविज्ञप्ति
कठुआ। सेवा पावर स्टेशन-2 माश्का बनी में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह व देशभक्ति के स्वर से मनाया गया। पावर स्टेशन प्रमुख मदन लाल शर्मा ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सीआईएसएफ व डीजीआर सुरक्षा कर्मियों ने परेड की सलामी की। इस मौके पर राष्ट्रगान और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद एनएचपीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। सेवा-2 परिवार के अधिकारियों व बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संवाद