फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हटली मार्ग पर रेलवे अंडरपास खस्ताहाल, कई पंचायतों के लोग परेशान

Mon, 19 Jan 2026 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दिलावर सिंह, पूर्व सरपंच मेहताबपुर।
विज्ञापन
- उखड़ा सरिया दे रहा हादसों को न्योता
विज्ञापन


कठुआ। हटली मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास की बदहाल स्थिति से आसपास की पंचायतों की परेशानी बढ़ा दी है। लंबे समय से मरम्मत न होने से अंडरपास की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि सड़क से सरिए बाहर निकल आए हैं। इससे राहगीरों खासकर दोपहिया वाहनों के लिए किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं बल्कि इन सरियों से कई बार वाहन के खराब हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेलवे अंडरपास से आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतें जिसमें मेहताबपुर, हटली, डिलवां, खनयारा, सोला, हटली, त्रिडवां और रसू के 50 से ज्यादा गांवों के लोगों प्रतिदिन इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। शहर में पढ़ने जाने वाले स्कूली बच्चे के अलावा दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक इसी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन उखड़ी सड़क और नुकीले सरिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनाए हुए हैं। खस्ताहाल अंडरपास के कारण वहां धूल मिट्टी इतनी है कि कोई बड़ा वाहन निकलने पर कुछ मिनट तक वहां कुछ दिखाई नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार कई बार मामला रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन के संज्ञान में ला चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। रेलवे विस्तारीकरण के चलते अंडरपास का एक हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि पिछले दो सालों से रेलवे विभाग की ओर से सिर्फ सरिए खड़े कर दिए। इस कारण 150 मीटर लंबा अंडरपास इतना खराब है वह पैदल चलना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द अंडरपास की मरम्मत करवाई जाए।


कुछ महीने पहले ही रेलवे वर्क्स विभाग के कनिष्ठ अभियंता से मुलाकात कर कार्य में तेजी लाने और खस्ताहाल अंडरपास की मरम्मत कार्य की मांग की गई थी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दरअसल यह कार्य पहले एक ठेकेदार को आवंटित किया गया लेकिन जब उसने कार्य को नहीं करवाया तो उसको दूसरे ठेकेदार को आवंटित किया गया। पहला ठेकेदार कोर्ट चला गया जिसके कारण निर्माण कार्य अधर में लटक रहा है।

- दिलावर सिंह, पूर्व सरपंच मेहताबपुर पंचायत

-


पिछले दो सालों से अंडर पास के साथ-साथ दोनों तरफ लगने वाले अप्रोच मार्ग भी खस्ताहाल हो गए हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे से वहां से निकलना जोखिम भरा काम है। रात को दोपहिया वाहन निकाला तो और भी मुश्किल काम है। कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं। रेलवे की ओर से न तो निर्माण कार्य पूरा करवाया जा रहा है और खस्ताहाल अंडरपास की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों के वाहन इस अंडरपास से निकलते हैं।

- करण कुमार, निवासी गैतरवां

-
प्रतिदिन दुकान खोलने के लिए गांव से शहर आना पड़ता है। लगभग दो किलोमीटर लंबा मार्ग ग्रेफ के अंतर्गत और शेष हटली मार्ग का लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। पूरे मार्ग पर तारकोल बिछाने से बढ़िया मार्ग बन गया है लेकिन रेलवे के अंतर्गत आने वाला 150 मीटर लंबा मार्ग और अंडरपास खस्ताहाल है। बरसात में अंडरपास से निकलने में और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जब गड्ढे पानी से भरे होते हैं और सरिया दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, दुकानदार

दिलावर सिंह, पूर्व सरपंच मेहताबपुर।

दिलावर सिंह, पूर्व सरपंच मेहताबपुर।

दिलावर सिंह, पूर्व सरपंच मेहताबपुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें