फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद मृत मिले युवक मामले में आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर के भीतर मामला सुलझाने का दावा किया है। आरोपी लोड कैरियर ऑटो चालक की पहचान अर्जुन कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी चक देसा मढ़ीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस को बीते 10 जनवरी को सूचना मिली थी कि नगरी पुल नागरी पर सड़क दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर एक घायल व्यक्ति केवल सिंह पाया गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नगरी में भर्ती करवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर मोटरसाइकिल बरामद की।
प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि एक ऑटो लोड कैरियर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिसमें मोटरसाइकिल चालक अर्जुन कुमार पुत्र गुलजार चंद निवासी मीरपुर जग्गो नागरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी चालक घायल अर्जुन कुमार को अपने वाहन में बैठाकर मौके से फरार हो गया, लेकिन उसने घायल अर्जन को किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। सोमवार सुबह पुलिस ने अर्जुन कुमार का शव राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमरवाह इलाके में एक नर्सरी के पास बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ऑटो चालक को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281/125(ए)/105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें