कठुआ। बिलावर के फिंतर इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने मवेशी को टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मंगलवार की रात आठ बजे के करीब बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल की पहचान फारूक अहमद पुत्र मोहम्मद माद निवासी सबार महानपुर के रूप में हुई है। संवाद