फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 2.50 करोड़ से बनी विधानसभा के 14 स्कूलों की सुधरेगी दशा

Sun, 11 Jan 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
12 स्कूलों की चहारदीवारी, 3 में अतिरिक्त कक्ष, 6 स्कूलों की होगी मरम्मत कार्य
विज्ञापन


76 लाख से हायर सेकेंडरी स्कूल रोलका व टप्पर में शिक्षकों को मिलेगी आवासीय सुविधा


कठुआ। जिले के पहाड़ी विधानसभा बनी के एक दर्जन के ज्यादा स्कूलों की दशा सुधारने की शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें कुल 14 स्कूलों की चहारदीवारी सहित पहले से बनी स्कूल इमारतों के मरम्मत कार्य, अतिरिक्त कक्ष के अलावा दो दूर दराज की राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों के भीतर शिक्षकों के आवासीय सुविधा तैयार की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी निर्माण कार्य ढाई करोड़ से ज्यादा राशि से करवाएं जाएंगे। इस स्वीकृत राशि से 12 स्कूलों में चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बनी विधानसभा के तीन स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण करने का फैसला लिया गया। इससे स्कूलों में बढ़ती विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कक्षा व्यवस्था की जाएगी। छह स्कूलों में मरम्मत कार्य करवाया जाएगा जिसमें जर्जर भवनों की मरम्मत, छत, फर्श और अन्य बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की योजना है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 76 लाख की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल रोलका और टप्पर में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों को विद्यालय के पास ही रहने की सुविधा मिलेगी। इससे उनकी स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है इन सभी स्कूलों को निर्माण कार्य और मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।



इन स्कूलों में बढ़ेगी यह-यह सुविधा

स्कूल का नाम निर्माण कार्य आवंटित राशि
1. हाई स्कूल बांजल अतिरिक्त कक्ष 18 लाख
चहारदीवारी 09.50 लाख 2. हाई स्कूल चंडियार मरम्मत कार्य 04.30 लाख
विज्ञापन

चहारदीवारी 09.50 लाख
3. हाई स्कूल ढग्गर चहारदीवारी 09.50 लाख
मरम्मत कार्य 04.30 लाख
4. हाई स्कूल डुग्गन मरम्मत कार्य 04.30 लाख

5. हाई स्कूल कोटरी संदरून अतिरिक्त कक्ष 18 लाख
चहारदीवारी 09.50 लाख
6. हायर सेकेंडरी बनी चहारदीवारी 10.42 लाख

7. हायर सेकेंडरी रौलका शिक्षक क्वाटर 38.00 लाख
चहारदीवारी 09.50 लाख
8. हायर सेकेंडरी टप्पर मरम्मत कार्य 04.30 लाख
शिक्षक क्वाटर 38.00 लाख
9. मिडिल स्कूल दौलका अतिरिक्त कक्ष 10.42 लाख
चहारदीवारी 07.42 लाख
10. मिडिल स्कूल द्रम्मण चहारदीवारी 07.60 लाख
मरम्मत कार्य 03.47 लाख
11. प्राइमरी स्कूल चंदराला चहारदीवारी 07. 60 लाख
12. प्राइमरी स्कूल चुंचली चहारदीवारी 07.60 लाख
13 प्राइमरी स्कूल दरोग चहारदीवारी 07.60 लाख
14. प्राइमरी स्कूल ककेडेरा चहारदीवारी 07.60 लाख
मरम्मत कार्य 03.47 लाख

कोट
बनी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा ढांचे को बेहतर करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और चहारदीवारी के साथ-साथ मरम्मत कार्य भी अंजाम दिए जा रहे हैं।

डॉ. रामेश्वर सिंह, बनी विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें