फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कर्मचारियों ने विभागीय मुद्दों पर रखे विचार

Sun, 11 Jan 2026 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की ओर से शनिवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय नगरोटा गुजरू में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अस्थायी, स्थायी और सेवानिवृत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य मोहिंदर सिंह मनकोटिया ने की जिसमें कर्मचारियों ने विभिन्न विभागीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। जल शक्ति विभाग सबडिवीजन बिलावर के चेयरमैन महेंद्र कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में विभाग का कार्यभार अस्थायी कर्मचारियों के कंधों पर निर्भर है लेकिन सभी अस्थायी कर्मचारी पिछले कई वर्षों से मांगें पूरी नहीं होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी 25 वर्ष से अधिक समय अवधि से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनका नियमतीकरण पूर्व में किसी भी सरकार की ओर से नहीं किया गया।
बैठक में यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य महेंद्र सिंह मनकोटिया ने विभाग में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों की सुविधा के लिए उचित टूल किट और रस्सा उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि कई बार टूल किट और रस्सी के अभाव में कर्मचारी उचित तरीके से कार्य नहीं कर पाते हैं जिससे पानी आपूर्ति पर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें