फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लग्जरी कारों में हो रही खैर तस्करी विफल, तीन वाहन जब्त

Fri, 09 Jan 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
25 क्विंटल खैर के लट्ठे बरामद
विज्ञापन


कठुआ। कंडी इलाकों से अवैध तरीके से खैर कटाई पर प्रतिबंधित होने के बावजूद खैर तस्कर लग्जरी कारों को तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। कभी टाटा सफारी कार से तो कभी टाटा इंडिका विस्टा कार पर तस्करी चल रही है। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से खैर तस्करी में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त कर 25 क्विंटल खैर के लट्ठे बरामद किए हैं लेकिन तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


बता दें कि घाटी पुलिस आउट पोस्ट के प्रभारी रजत कोतवाल की टीम ने हाल ही में दो वाहनों को जब्त किया है। यह अवैध तरीके से खैर तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़ी मात्रा में खैर की कटाई चल रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टूकड़ी ने दो वाहन महिंद्रा लोड कैरियर पंजीकरण जेके21ई-0841 और टाटा इंडिका विस्टा कार पंजीकरण पीबी08सीक्यू-8990 को अवैध तरीके लकड़ी तस्करी करने पर जब्त किए हैं। इसमें से 20 क्विंटल खैर लदा हुआ था। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, अन्य मामला लखनपुर के अंतर्गत बसंतपुर पुलिस चौकी का है जहां पुलिस ने एक तीन पहिया ऑटो पंजीकरण पीबी35जेड-0906 को रोका कर तलाशी ली गई। इसमें 5 क्विंटल खैर के लट्ठे बरामद किए। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिए गए है। बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस ने मढ़ीन इलाके से एक टाटा सफारी कार को जब्त किया था। इसमें खैर की तस्करी पंजाब की ओर करने की तस्कर फिराक में थे जबकि हटली चौकी के अंतर्गत खरोट गांव में हाल ही किसान के खेत से खैर के दर्जनों पेड़ काटकर तस्कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें